शिमला में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, एक साथ जले 5 वाहन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/5_20.html

बताया जा रहा है कि किसी ने देर रात कूड़े में आग लगाई थी और आग ने वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जब लोगों को इस बारे पता चला तो उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना दी और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
आग से इंडिगो, ओपेरल एस्ट्रा, इटिओस कारें पूरी तरह जल गई हैं। आगजनी का शिकार हुए 5 वाहनों में तीन कारें व दो मोटरसाइकिल हैं, जिनके नंबर (एचपी63सी-0253), (एचपी52-0962) , (एचपी03सी-0015) व (एचआर03एच-0251) व (एचपी20सी-3539) शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने खबर की पुष्टि की है।
