जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने जनपद से स्थानान्तरित होकर जाने वाले अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव को सम्मानित करते हुये विदाई दिया। अध्यक्ष शशांक सिंह रानू के नेतृत्व में महासचिव मनीषदेव, उपाध्यक्षद्वय विजय सिंह बागी, मोती लाल यादव, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने श्री यादव को स्मृति चिन्ह एवं मां की चुनरी व प्रसाद भेंट किया। साथ ही 3 वर्षों से लगातार जनपद के ऐतिहासिक मां दुर्गा पूजनोत्सव में सहयोग करने पर बधाई देते हुये माल्यार्पण कर विदाई दी गयी। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि यह सम्मान और जनपदवासियों का प्यार व सहयोग सदैव हमारी स्मृति में बनी रहेगी। इस अवसर पर डा. विजय रघुवंशी, अनिल साहू, मनीष गुप्ता, राजन अग्रहरि, महेश जायसवाल, विनय बरौतिया, संजय मोदनवाल, रवि शर्मा, धीरज जायसवाल, निशाकांत द्विवेदी, चन्द्रशेखर गुप्ता, लालचन्द्र निषाद, विजय गुप्ता, संतोष मौर्य, संदीप जायसवाल, रोशी सोनकर, विष्णु गुप्ता, सचिन सोनी, गौरव श्रीवास्तव के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।