जौनपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जनपद के इंजीनियरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरूवार को 17वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगें शीघ्र नहीं मानी तो हम जेल भरो आंदोलन के लिये विवश हो जायेंगे। धरनासभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इं. लालमणि सिंह एवं संचालन जिला सचिव इं. केडी यादव ने किया। इस अवसर पर इं. श्याम नारायण यादव, इं. एसएस मौर्य, इं. बेचन मिश्रा, एसके यादव, राजेन्द्र विश्वकर्मा, इ. मदन सोनकर, इं. विजय सिंह, इं. संजीव कुमार, इं. महेन्द्र फरीदवार के अलावा तमाम सम्बन्धित उपस्थित रहे।