aajtaktimes

चिकित्सा सेवा संघ का अधिवेशन लखनऊ में 15 से

जौनपुर। प्रान्तीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा के प्रदेश अध्यक्ष डा. बीबी सिंह नवाब ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 15 व 16 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित अधिवेशन एवं चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन चिकित्सा शिक्षा मंत्री शिवपाल यादव करेंगे। संघ के 1 हजार से अधिक चिकित्सकों के भाग लेने वाले अधिवेशन में संघ अपनी समस्याओं पर विचार-विमर्श एवं भावी रणनीति तय करेगा। डा. नवाब ने बताया कि अधिवेशन के दूसरे दिन प्रातः 10 बजे से नयी कार्यकारिणी के लिये मतदान शुरू होगा। उसी दिन मतगणना के उपरांत चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी।


Related

UP 2699722874888859412

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item