aajtaktimes

घनश्याम के निधन पर राज इण्टर कालेज में शोक


जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज में राजा अवनीन्द्र दत्त दूबे की अध्यक्षता में गुरूवार को शोकसभा हुई जहां सहायक लिपिक श्रवण तिवारी के पिता एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य घनश्याम तिवारी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर डा. देवेन्द्र प्रताप उपाध्याय ने बताया कि श्री तिवारी कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। इनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। प्रधानाचार्य डा. सत्यराम प्रजापति ने बताया कि श्री तिवारी विद्यालय के समस्त समस्याओं का समाधान सहज भाव से करते रहे। इनके निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर है। अन्त में राजा साहब ने सभी उपस्थितों के समक्ष श्री तिवारी के निधन पर कहा कि विद्यालय का गौरव उनसे जुड़ा था। वे हमेशा विद्यालय के हित में कार्य करते थे। सभी ने मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर डा. अशोक मिश्र, डा. रमेश चन्द्र, डा. विश्वनाथ यादव, संजय अस्थाना, सत्य प्रकाश सिंह, सन्त लाल, संजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राम प्रताप, बृजभूषण यादव के अलावा अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 5278616148796487013

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item