जौनपुर। सहायक श्रम आयुक्त बीएन दूबे ने बताया कि जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशों के परिपालन में 16 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे प्रदेश के ऊर्जा एवं नियोजन मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई द्वारा साइकिल सहायता योजनान्तर्गत पंजीकृत भवन निर्माण श्रमिकों को साइकिल वितरण का कार्यक्रम गजराज सिंह इण्टर कालेज जमुनियां तहसील शाहगंज में सम्पन्न होगा।