
जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह ने बताया कि रोस्टर के अनुसार जिले में पशुओं का टीकाकरण लगाया जा रहा है। 14 से 17 अक्टूबर तक सुइथाकला के न्याय पंचायत सवायन, शाहगंज के भादी, सबरहद, खुटहन के पट्टीनरेन्द्रपुर, करंजाकला के काफरपुर, डाल्हनपुर, बदलापुर के गोपालपुर, जोखापुर, महराजगंज के कुम्भराजपुर, बक्शा के लेदुका, मई, सुजानगंज के गोल्हनामऊ, धधरिया, मुंगराबादशाहपुर के सोहांसा, मछलीशहर के सरायबीका, रायपुर कला, शीतलगंज के पहसना, बरसठी के काटी, पपरावन, सिकरारा के बाकी, शेरवां, धर्मापुर के देवचन्द्रपुर, रामनगर के हृदयपुर, रामपुर के सकरा, मुफ्तीगंज के मुर्तजाबाद, जलालपुर के असबरनपुर, केराकत के सुरहुरपुर, डोभी के चन्दवक, सिरकोनी विकास खण्ड के कुद्दूपुर, राजेपुर न्याय पंचायत के ग्रामों में टीकाकरण 6-6 टीमों के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील किया कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य करायें जिससे खतरनाक बीमारी खुरपका एवं मुंहपका से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि टीकाकरण एफएमडी लक्ष्य 890000 के सापेक्ष अब तक गोवंशीय में 83290 एवं महिष वंशीय में 85546 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।