aajtaktimes

छात्रवृत्ति फार्म सम्बन्धित को जारी करने की तिथि तय


जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं  दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु पूर्व में निर्गत की गयी समय सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधन के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन पत्रों को सम्बन्धित संस्था द्वारा अग्रसारित करने की तिथि क्रमशः 15 अक्टूबर (कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 हेतु) एवं 19 अक्टूबर (दशमोत्तर गु्रप 1, 2, 3 व 4 हेतु) निर्धारित की गयी है। उन्होंने जनपद के शिक्षण संस्थानों को सूचित किया कि शासन द्वारा निर्धारित की गयी उपरोक्तानुसार तिथि तक वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन पत्र अग्रसारित करना सुनिश्चित किया जाय।

Related

UP 1235638372840178158

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item