aajtaktimes

यूपी विधानसभा चुनाव 2017, सपा ने घोषित किए 7 नए प्रत्याशी


लखनऊ: मिशन 2017 के लिए समाजवादी पार्टी में उलटफेर किया गया है। पूर्व में घोषित हुए विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रत्याशियों में से 14 सीटों पर उम्मीदवारं को बदल दिया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने 7 नए टिकट प्रत्याशी घोषित किए हैं। जानिए किसको मिला टिकट जानकारी के अनुसार नकुड़ सहारनपुर से मोहम्मद इर्साद को मिला टिकट। नानपारा से जयशंकर सिंह को मिला टिकट। कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव को पयागपुर से सपा का टिकट मिला। ओबरा से संजय यादव, डिबाई से हरीश लोधी को मिला टिकट। गोपामऊ से राजेश्वरी,सांडी से ऊषा वर्मा को टिकट मिला। जलालपुर अम्बेडकर से सुभाष राय को टिकट मिला। नौतनवा से अमन मणि त्रिपाठी को मिला टिकट। जानिए किसका कटा टिकट बुलंदशहर के खुर्जा से सुनीता चौहान का टिकट काट दिया गया है, उनकी जगह रविन्द्र वाल्मीकि प्रत्याशी होंगे जबकि हाथरस से राम नारायण काके की जगह मूलचंद जाटव अब सपा से चुनाव लड़ेंगे। रायबरेली की जगदीशपुर सीट से विजय कुमार पासी की जगह अजीत प्रसाद पुत्र अवधेश प्रसाद को टिकट दिया गया है। अवधेश प्रसाद सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इसी तरह से कौशाम्बी के चायल से चन्द्रबली सिंह पटेल की जगह पार्टी ने बालम द्विवेदी को प्रत्याशी बानाया है। आगरा के फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चाहर की जगह श्रीनिवास शर्मा तथा आगरा के ही खैरागढ़ से विनोद कुमार सिकरवार की जगह रानी पक्षालिका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वह पूर्व मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह की पत्नी हैं। कानपुर देहात के सिकंदरा से महेंद्र कटियार की जगह सीमा सचान को प्रत्याशी बनाया गया है। वाराणसी के शिवपुर से अरविन्द कुमार मौर्या की जगह अवधेश पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। मिर्जापुर के मढ़ीहान से रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल की जगह सुरेन्द्र सिंह पटेल अब अन्य उम्मीदवार होंगे। ललितपुर से ज्योति लोधी की जगह चंद्र भूषण सिंह बुंदेला को टिकट दिया गया है।

Related

UP 7860384180037418208

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item