रामलीला के दिन लड़की के साथ हुआ ऐसा कांड कि सुनकर परिवार वालों के उड़े होश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_7.html
इलाहाबाद: जिले के फुलपुर कोतवाली के धोकरी गांव में दसवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। शनिवार रात गांव में चल रही रामलीला के दौरान छात्रा को चार युवकों ने अगवा किया और फिर सामूहिक बलात्कार किया। बाद में आरोपी छात्रा को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने परिवार वालों को सारी बातें बताई। गैंगरेप की बातें सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए।
पीड़िता के पिता ने कोतवाली थाने में पहुंचकर गांव के ही बृजेश (19) पुत्र दीपचन्द और कुलदीप (20) पुत्र इन्द्रदेव व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में रेप सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने बृजेश और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़िता को जांच के लिए सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया है।
