aajtaktimes

प्रतिमा विसर्जन के दौरान जलाशय मंे डूबने से 3 की गयी जान


जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान जलाशय में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे से जहां खुशी का माहौल गम में बदल गया, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। सभी शवों का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मछलीशहर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के घघरिया पराहित गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक प्रतिमा के नीचे दब गया जिसके चलते उसकी हालत गम्भीर हो गयी। यह देख वहां मौजूद गोताखारों ने बाहर निकाला तो लोग उपचार हेतु उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक उक्त गांव निवासी लगभग 22 वर्षीय दान बहादुर यादव था।
महराजगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी आशीष पाल 16 वर्ष पुत्र राजेन्द्र पाल प्रतिमा विसर्जन के बाद सई नदी के कंधी घाट पर स्नान करते समय डूब गया। साथ में नहाने वाले लोग काफी देर तक उसकी खोजबीन किये लेकिन वह नहीं मिला। बाद मंे गोताखोरों ने उसकी लाश किसी तरह बाहर निकाली। घटना की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी बदलापुर ममता मालवीय सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किये।
रामपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के संकरा गांव निवासी सभाजीत उर्फ बौड़म प्रतिमा विसर्जन के बाद वरूणा नदी के धोबी घाट पर नहाते समय डूब गये। यह देख मौके पर खड़े लोग जब तक उसे पकड़े तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षा के लिये भेज दिया।


Related

UP 2268958433889156841

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item