
जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के कबूलपुर की ऐतिहासिक श्री दया नारायण रामलीला शुरू हुई जिसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने फीता काटकर किया। मालूम हो कि इस समिति की रामलीला का शुभारम्भ 73 वर्ष पहले स्व. दयाशंकर श्रीवास्तव ने किया था। देश आजाद होने के बाद से ही यह रामलीला प्रारम्भ होकर आज भी अनवरत चल रही है। इसमें क्षेत्र के लोग ही अभिनय करते हैं। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन का बखूबी प्रस्तुति की जाती है। रामलीला का उद्घाटन करते हुये मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिये तभी हमारा जीवन सफल होगा। उन्होंने समिति के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन लोगों ने हमें इस धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव एवं संचालन उमेश मिश्रा ने किया। इस दौरान आल्हा सम्राट फौजदार सिंह महफिल मंे समां बांध दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्द लाल यादव, अंकित श्रीवास्तव, डा. बद्री प्रसाद यादव, भूपेश श्रीवास्तव, अरविन्द जायसवाल, मिताई, अखिलेश सिंह, प्रदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।