
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जलालपुर व धर्मापुर इकाई का चुनाव सम्पन्न हो गया। चुनाव अधिकारी डा. श्याम शरण सिंह व शिव कुमार सरोज की देख-रेख में जलालपुर में हुये चुनाव में राकेश पाठक पुनः अध्यक्ष चुने गये। साथ ही शम्भूनाथ यादव मंत्री, दुर्गेश सिंह कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रमेश चौबे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये। इसी क्रम में चुनाव अधिकारी डा. विजय बहादुर सिंह व राम मिलन और पर्यवेक्षक डा. श्याम शरण सिंह व यशवंत सिंह की देख-रेख में धर्मापुर में हुये चुनाव में हवलदार ने 42 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी लाल बहादुर यादव को 11 मतों से पराजित कर दिया। साथ ही चन्द्रेश पाण्डेय मंत्री निर्वाचित हुये। चुनाव परिणाम के बाद सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। दोनों चुनाव कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मो. असलम, महामंत्री डा. अतुल प्रकाश यादव, शिव कुमार सरोज, लालजी यादव, कमलेश यादव, शशिकांत यादव, धर्मेन्द्र यादव, मुन्ना लाल यादव, अचल हरिमूर्ति, अनिल श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश पाण्डेय, अम्बिका प्रसाद यादव, विक्रमा यादव, ज्वाला प्रसाद राय, राम गोपाल यादव, धनंजय सिंह, मो. इमरान, डा. गिरीश सिंह, कमलेश सिंह के अलावा तमाम शिक्षक बंधु उपस्थित रहे।