जौनपुर। नगर के नखास (विसर्जन घाट) में नवीन नव दीप संस्था द्वारा बने पण्डाल में स्थापित आदिशक्ति मां दुर्गा सहित अन्य देवी/देवताओं की प्रतिमाएं भारी गाजे-बाजे के साथ विसर्जित कर दी गयीं। इसके पहले निकली शोभायात्रा सद्भावना पुल, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज चौराहा, कजगांव पड़ाव होते हुये नखास पहुंची। शोभायात्रा में ढोल, ताशा, नगाड़े की धुन पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। साथ ही अबीर-गुलाल उड़ाने के अलावा माता रानी का जयघोष हुआ जिससे पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में संस्थापक सत्येन्द्र सिंह मुन्ना, संजय जायसवाल पप्पू, अध्यक्ष राकेश निषाद, महामंत्री सूरज विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज निषाद, मनीष निषाद, विलास निषाद, रवि निषाद, संरक्षक गोपाल जी, पूर्व अध्यक्ष रोहन सिंह, अनिल जायसवाल, चन्द्रशेखर निषाद बबलू, रामजी जायसवाल, सूरज निषाद, डा. कमलेश, अनिल मिश्र बंटुल, अशोक जायसवाल,, पूर्व सभासद लक्ष्मण बेनवंशी, अजय पाण्डेय, संजय शुक्ला, बलराम निषाद, अंकित सिंह सहित अन्य का सहयोग सराहनीय रहा।