aajtaktimes

जौनपुर में निर्माणाधीन ब्रिज गिरा , 3 ज़ख़्मी

मोहम्मद  सोहराब
जौनपुर। नगर में स्थित सिटी रेलवे स्टेशन के पास बन रहा फ्लाई ओवर ब्रिज  धराशायी हो गया है। इसके मलबे में दबने से कई लोग घायल हो गए है। इस दर्दनाक घटना से पुरे इलाके में हड़कम्प मच गया है। उधर सुचना मिलते ही जिलाप्रशासन पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगो को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेज रहे है।

 दीपावली के त्येहार की खुमारी उतरी भी नहीं थी इसी बीच एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर आयी की दीपावली की सारी खुशिया काफूर हो गई। दर असल नगर के सिटी रेलवे स्टेशन के पास जौनपुर - मिर्जापुर मार्ग पर रेलवे लाइन पर एक पुल निर्माण हो रहा है। आज शाम अचानक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में सात मजदूर घायल हो गए है जिसमे चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।


उधर इस हादसे की खबर मिलते ही डीएम भानुचंद्र गोस्वामी एसपी अतुल सक्सेना जिला अस्पताल पहुंचकर घायलो का हालचाल लिया। उधर एसपी ने मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स को तैनात करके उस रास्ते को सील करवा दिया है। इस हादसे की खबर मिलते ही पुरे नगर में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय जनता के सहयोग से घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमे समसुद्दीन का पैर कट गया है। दो की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी भेज दिया गया है। चार की हालत नाजुक बतायी जा रही है। एसपी ने इस घटना की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना की जाँच करायी जायेगी।

Related

UP 5300436635199056932

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item