aajtaktimes

महाराष्ट्र के गुहाघर बीच पर 42 फुट लंबी व्हील मृत मिली


मुंबई: महाराष्ट्र के तटीय कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरि जिले के गुहाघर बीच पर 42 फुट लंबी एक व्हेल मृत हालत में मिली। एक वरिष्ट अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। रत्नागिरी जिले के कलेक्टर प्रदीप प्रभाकर ने कहा कि व्हेल मछली कल सुबह मृत पाई गई। वन अधिकारियों ने जिला कलेक्टरेट के साथ प्राथमिक जांच की ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी मौत की क्या वजह है।

प्रभाकर के मुताबिक बीच के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और वही मरी हुई व्हेल को पाया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले जयगढ़ बंदरगाह पर भी ऐसी ही एक मामला देखने को मिला था। एक व्हेल तट तक आ गई थी लेकिन स्थानीय लोगों और वन अधिकारियों की मदद से मछली को गहरे सागर में वापस भेजने में सफल रहे थे।

Related

news 4075666176390339392

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item