गांवों तक इंटरनेट के विस्तार से तेज होगी विकास की रफ्तार: मनोज सिन्हा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_45.html
नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायतों को भारत नेट के ऑप्टिकल फाइबर पर हॉट स्पॉट सेवा से जोडऩे के कार्य का लोकापर्ण करते करते हुए कहा कि इससे देश के सकल घरेलू उत्पाद में निश्चित तौर पर वृद्धि होगी। यही वजह है कि उनका मंत्रालय गांवों तक इंटरनेट का जाल बिछाने का कार्य प्राथमिकता से कर रही है, जिसमें अब उल्लेखनीय सफलता मिल रही है।
उन्होंने कहा कि इंटरनेट की बेहतर सेवा शुरू होने से गांव के किसानों को उन्नत खेती करने के उपायों की जानकारी मिलने के साथ-साथ कृषि उपज बेचने के लिए देश की प्रमुख मंडियों में खरीद-बिक्री की ताजा स्थिति का पता चलेगा। इस वजह से उन्हें अपनी उपज की अच्छी कीमत मिलेगी।

