यूपी: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों के तबादले
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/11-ias.html
>
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) के 11 अधिकारियों का आज तबादला कर दिया। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार संजय अग्रवाल, प्रमुख सचिव, ऊर्जा संजय अग्रवाल को एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर को प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा अध्यक्ष, नोएडा, गौतमबुद्धनगर के पद के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त कर दिया है। अग्रवाल प्रमुख सचिव,ऊर्जा एवं एनआरआई विभाग, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन व पारेषण निगम एवं जल विद्युत निगम उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा अध्यक्ष, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर के पद पर यथावत बने रहेंगे। प्रतीक्षारत रमारमण को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
समाज कल्याण पिछडा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव तथा आयुक्त विकलांग मनोज सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव तथा आयुक्त विकलांगजन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद के अतरिक्त प्रभार से अवमुक्त किया गया है। मनोज सिंह समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर यथावत बने रहेंगे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव महेश कुमार गुप्ता को पिछडा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव तथा आयुक्त, विकलांग बनाया गया है जबकि माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार को उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के पद के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त कर दिया है। जितेन्द्र कुमार माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर यथावत बने रहेंगे।
महिला कल्याण एवं लघु सिंचाई विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रेनुका कुमार को लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त कर दिया है। श्रीमती कुमार महिला कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर यथावत बनी रहेंगी। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव, श्रीमती अनीता जैन भटनागर को उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया गया है तथा लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव, नवनीत सहगल, धर्मार्थ कार्य, सूचना, पर्यटन विभाग तथा महानिदेशक पर्यटन, प्रमुख कार्यपालक अधिकारी यूपीडा एवं उपसा, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा अपर स्थानिक आयुक्त उप्र, नई दिल्ली को वर्तमान पद के साथ खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विशेष सचिव, डॉ0 हृषिकेश भास्कर याशीद, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग एवं प्रमुख स्टाफ आफिसर, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन को स्टाफ आफिसर, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव ईश्वरी प्रसाद पाण्डेय को रजिस्ट्रार, चिट्स एण्ड फण्ड उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है। वाणिज्यकर-मनोरंजन कर विभाग के प्रमुख सचिव अटल कुमार राय को लोक सेवा आयोग विभाग का सचिव बनाया गया है।