जौनपुर। आरके साहू जूनियर हाईस्कूल शीतला चौकियां धाम में डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें कुल 8 ग्रुप ने हिस्सा लिया। इसके पहले प्रबन्धक आशीष गुप्ता व प्रधानाचार्य चन्द्रभान राम ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्र्रतियोगिता में फेमस ग्रुप की अंकिता माली, पूजा सैनी, ममता गिरि, शिवानी गिरि, नेहा यादव प्रथम और आर्मी ग्रुप की आकांक्षा त्रिपाठी, नेहा सोनकर, अंजली मौर्या, शिवानी मौर्या, नम्रता त्रिपाठी, मौसम उपाध्याय द्वितीय आयी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विकास अग्रहरि, आशीष त्रिपाठी, मीना देवी, आशा श्रीवास्तव, रमेश साहू, अजय अस्थाना, अवनीश जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, सरिता जायसवाल, नितेश साहू, उमेश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।