जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय जलालपुर को एमए प्राचीन इतिहास विषय की मान्यता मिल गयी जिसकी जानकारी पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। यह मान्यता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याय जौनपुर द्वारा मिली है। इस आशय की जानकारी देते हुये महाविद्यालय के प्रबन्धक डा. विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 1972 से महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर शासन द्वारा वित्त पोषित मान्यता है। मान्यता मिलने पर प्रबन्धक डा. सिंह, प्राचार्य डा. प्रमोद सिंह, सचिव विजय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक प्रभु नारायण सिंह सहित अन्य ने पूविवि के इस निर्णय को सराहा। साथ ही महाविद्यालय परिवार को बधाई दिया। इसको लेकर आज हुई बैठक में प्रभुनाथ सिंह, डा. गायत्री प्रसाद सिंह, डा. अल्केश्वरी सिंह, डा. प्रतिभा सिंह, डा. नारायण सिंह, डा. बृजेश मिश्रा, डा. संजय नारायण, डा. अखिलेश सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डा. प्रवीन श्रीवास्तव ने किया।