aajtaktimes

साथी के संग हुई अभद्रता पर लामबंद हुये जनपद के प्रधानाचार्य

जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जनपद शाखा की बैठक गुलाबी देवी इण्टर कालेज कन्हईपुर में अध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां निर्णय हुआ कि पंचशील इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रणजीत सिंह के साथ प्रबन्धक द्वारा किये गये दुर्व्यवहार के बाबत मुकदमा दर्ज करने के लिये जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक से मिला जाय। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डा. रणजीत सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थानाध्यक्ष बक्शा को दिये गये प्रार्थना पर यदि विधिक कार्यवाही नहीं की गयी तो जनपद के सभी प्रधानाचार्य आंदोलन के लिये बाध्य हो जायेंगे। सभी प्रधानाचार्यों ने एकमत होकर कहा कि यदि प्रबन्धक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो जनपद के सभी प्रधानाचार्य बक्शा थाने में धरने पर बैठेंगे। इस अवसर पर परिषद के मण्डलीय अध्यक्ष डा. राम नयन सिंह, शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री डा. रमेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, डा. आरडी सिंह, डा. जेपी सिंह, डा. सरिता सिंह, डा. मीना सिंह, डा. उदयराज सिंह, डा. जंग बहादुर सिंह, डा. सुभाष सिंह, डा. अखिलेश श्रीवास्तव, डा. सुधाकर उपाध्याय, डा. नासिर के अलावा तमाम प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

Related

UP 2853898993414589165

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item