aajtaktimes

लायंस क्लब ‘सूरज’ ने फुटपाथ दुकानदारों को दिया छाता

जौनपुर। लायंस सेवा सप्ताह के अन्तिम दिन लायंस क्लब सूरज द्वारा नगर भ्रमण करके फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले 6 दुकानदारों को धूप एवं वर्षा से बचने के लिये छाता वितरित किया गया। कार्यक्रम संयोजक नीरज साहू ने सद्भावना पुल के नुक्कड़ पर जूता-चप्पल बनाने वाले मोची को छाता दिया गया। इसी तरह सिपाह चौराहे पर एक मोटरसाइकिल मिस्त्री को छाता दिया गया। क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि सड़क पर बैठकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले छोटे दुकानदारों को धूप एवं वर्षा से बचाने की एक पहल लायन्स क्लब सूरज द्वारा की गयी है। इस अवसर पर नसीम अख्तर, त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, आनन्द स्वरूप, जितेन्द्र जायसवाल, सतीश मौर्य, राजेन्द्र खत्री, अशोक अग्रहरि, अरूण सिंह, मनीष सेठी, विशाल यादव, मनीष साहू, सर्वजीत श्रीवास्तव, संतोष मौर्य, ईश्वर चन्द मोदनवाल, मनोज जायसवाल, दशरथ मौर्य, विनोद कुशवाहा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

UP 6419746910709858534

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item