aajtaktimes

एसपी से मिला अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का दल


जौनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री सुभाष अग्रहरि एवं जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल शनिवार को आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी के प्रधानपति राजेन्द्र जायसवाल के ऊपर हुये जानलेवा हमले के सम्बन्ध में अवगत कराया। साथ ही बताया कि वर्ष 2015 के जून माह में 20 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गयी थी जिसकी सूचना तत्कालीन आरक्षी अधीक्षक भारत सिंह यादव एवं बरसठी पुलिस को दे दी गयी थी। विभाग की तरफ से कोई कार्यवाही न किये जाने से आज बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। प्रतिनिधिमण्डल में वेद प्रकाश जायसवाल, सुमित अग्रहरि, अजय जायसवाल, विशाल अग्रहरि, संजय मोदनवाल, चन्दन गुप्ता, सुशील गुप्ता आदि शामिल रहे।


Related

UP 1570451525169964051

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item