aajtaktimes

जौनपुर में शराब व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक


जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी बाजार के प्रधान पति एवं शराब व्यवसायी राजेन्द्र जायसवाल 50 वर्ष की आज सुबह तड़के मार्निंग वाक के समय हरद्वारी मोड़ के पास मोटरसाइकिल पर सवार 3 बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली लगी जबकि दूसरी गोली मिस हो गयी। फिलहाल किसी तरह वह बगल के मकान में भागकर अपनी जान बचाये। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार के राजेन्द्र जायसवाल प्रतिदिन की भांति आज सुबह घर से निकलकर जैसे ही हरद्वारी मोड़ पर पहुंचे कि पहले से ही घात लगाकर बैठे मोटरसाइकिल 3 बदमाश उनको गोली मार दिये। जब तक वह कुछ समझते, बदमाशों ने दूसरी फायर की लेकिन वह मिस हो गयी। इसके बाद राजेन्द्र वहां से भागकर बगल के एक मकान में घुस गये। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुये मछलीशहर की तरफ भाग गये। इधर राजेन्द्र लहूलुहान होकर बेहोश हो गये जिसकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचकर उपचार हेतु जौनपुर ले गये। यहां स्थिति गम्भीर होने पर बेहतर उपचार हेतु उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया। उधर घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गुलाम अकबर व थानाध्यक्ष धनीराम वर्मा मयफोर्स मौके पर पहुंचकर जांच किये। समाचार लिखे जाने तक गोली मारने का कारण नहीं चल पा रहा है। मालूम हो कि राजेन्द्र जायसवाल का बड़ेरी बाजार में पेट्रोल पम्प है। साथ ही कई जगह अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान है। इसके अलावा वह लगातार चार बार के प्रधान रह चुके हैं।


Related

UP 6175619956477320081

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item