aajtaktimes

पानी फेंकने के विवाद में छात्रों में हुई मारपीट, एक की गयी जान


जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव निवासी एक किशोर की शनिवार को स्कूल में साथी से हुई मारपीट में मौत हो गयी। इस पर परिजनों ने साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक के पिता राशिद द्वारा थाने पर दी गयी तहरीर के अनुसार उक्त गांव निवासी अल्तमस 14 पुत्र राशिद जो ग्रामोदय इण्टर कालेज में कक्षा 9 का छात्र था, शनिवार को सुबह कालेज में पढ़ने गया जहां से वह पानी पीने के लिये सहपाठियों के साथ मैदान पर लगे हैण्डपम्प पर गया। वहां अल्तमस के ऊपर साथ में पढ़ने वाले किशन व अदनान ने पानी फेंक दिया जिसको लेकर क्लास रूम में अल्तमस एवं अदनान और किशन में मारपीट हो गयी। घटना में गम्भीर चोट लगने से अल्तमस बेहोश हो गया जिसकी सूचना पर प्रधानाचार्य विनोद राय ने स्कूल स्टाफ के साथ अपने निजी वाहन से उसे गौराबादशाहपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये जहां से उसे जौनपुर ले जाने की सलाह दी गयी परन्तु तब तक अल्तमस ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि अल्तमस के साथ स्कूल में पढ़ने वाले मनबढ़ छात्रों ने मारपीट की जिसकी वजह उसकी मौत हुई है। परिजन शव को लेकर घर चले गये जिसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिये। बवाल की आशंका को देखते हुये गौराबादशाहपुर पुलिस के अलावा लाइन बाजार थाने की फोर्स के अलावा क्षेत्राधिकारी केराकत आरके पाण्डेय व अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव मौके पर पहुंच गये और जामकर्ताओं समझा-बुझाकर थाने पर ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशन सरोज पुत्र गया सरोज निवासी सखैला व अदनान पुत्र नान्हू निवासी बमैला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिये। वहीं दूसरी ओर समाचार लिखे जाने तक आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लिया एवं मृतक के परिजनों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।



Related

UP 9070739378114265060

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item