aajtaktimes

लायंस क्लब ‘गोमती’ ने विद्या मन्दिर में किया पौधरोपण


जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर गोमती के बैनर तले सेवा सप्ताह के अन्तर्गत 6वें दिन पर्यावरण संरक्षण हेतु शास्त्रीनगर में स्थित सरस्वती बाल मन्दिर इण्टर कालेज के प्रांगण मे क्लब द्वारा पौधरोपण किया गया। इस मौके पर नीम, आम, अमरूद, सीता, अषोक आदि के कुल 15 पौधे लगाय गये। पौधरोपण का कार्य अध्यक्ष ला. मनीष गुप्ता एवं प्रधानाचार्य डा. अखिलेष पाण्डेय ने संयुक्त रुप से किया जिसके बाद पौधों को जीवन्त रखने हेतु उसको पानी से सींचकर ट्री गार्ड भी लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव ला. दिनेष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुभाष सोनकर, पर अजय श्रीवास्तव, संदीप पाण्डेय, मंगलेष, त्रिलोकी, क्षितिज, पातंजलि पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।



Related

UP 6889587180852833854

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item