aajtaktimes

सड़क पर रंगरलियां मना रहे 5 युवक-युवतियां पकड़े


बुलन्दशहर: नगर कोतवाली के मोहल्ले साठा में गत रात्रि सड़क पर ही रंगरलियां मना रहे 5 युवक-युवतियों को पुलिस ने धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि साठा में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ही रंगरलियां मना रहे हैं। आरोपियों को बार-बार राहगीरों ने समझाने का प्रयास भी किया, परन्तु आरोपी मानने के लिए जब तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फिरदोश पत्नी रफाकत निवासी साठा, शबनम पत्नी सलीम निवासी इस्लामाबाद, आसिफ पुत्र जमील निवासी सीमापुरी नई दिल्ली, मनवेन्द्र पुत्र वीर सिंह व इमरान पुत्र निजाम निवासी तिलबेगमपुर थाना सिकन्द्राबाद हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।

Related

UP 4954793081634644542

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item