aajtaktimes

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर किये गये याद

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं आजाद भारत के द्वितीय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनायी गयी। इस बाबत जगह-जगह गोष्ठी आयोजित करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया तो कहीं-कहीं रैली निकालकर उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, अपर जिलाधिकारीद्वय उमाकान्त त्रिपाठी, रामसिंह, नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर रमाकान्त वर्मा, ज्योति मौर्या ने गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रम्हदेव वर्मा को माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात् श्री गोस्वामी कहा कि गांधी जी के आदर्श एंव मूल्यों पर चलकर ही शान्ति एवं अमन की प्राप्ति की जा सकती है। लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर चर्चा करते हुये श्री गोस्वामी ने उनके आदर्शों की सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके पहले जनककुमारी इण्टर कालेज की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किया जिसके बाद मुख्य राजस्व अधिकारी रामसिंह व अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने दोनों महान विभूतियों के जीवन पर चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र, डूडा अधिकारी एमपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, जिला मनोरंजन कर अधिकारी शेषमणि यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव, सभाजीत द्विवेदी, ओम प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे। इसके उपरान्त जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्टेªट ने गांधी चौराहे पर स्थित गांधी व अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। प्रातः 9 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में धीमी गति साइकिल रेस का आयोजन हुआ। जिला कारागार में खेलकूद करके कैदियों को फल आदि का वितरण किया गया तो महात्मा गांधी एवं मद्य निषेध पर गोष्ठी की गयी। साथ ही नईगंज मोहल्ले के मलिन बस्ती में साफ-सफाई करके सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले अध्यक्ष/जिला जज नन्द लाल के निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर एवं जिला कारागार में कैदियों के अधिकार कर्तव्य के सम्बन्ध में विधिक सेवा संगोष्ठी शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में बलराम सिंह अपर सत्र न्यायाधीश, राजीव पालीवाल सिविल जज सीडी/सचिव जिला प्राधिकरण, हृषिकेश पाण्डेय न्यायिक मजिस्टेªट, मयंक जायसवाल अपर सिविल जज जूडि ने बंदियों को प्लीबारगेमिंग, विधिक सहायता सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। साथ ही न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उन्हें विधिक सेवा उपलब्ध कराये जाने बाबत जानकारी प्रदत्त किया। कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक सहित तमाम सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. दिलीप सिंह एडवोकेट ने किया।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 2 अक्टूबर को विवि स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ जहां सर्वप्रथम गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की मूर्ति एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मालूम हो कि 2 अक्टूबर 1987 को पूविवि की स्थापना हुई थी। इस मौके पर कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी सबसे पहले मानव की गरीबी से जुड़े। फिर देश के संस्थानों के बाद राष्ट्र के मुद्दों से जुड़े। आज उनके आदर्श ही हमें शांति दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शास्त्री जी गांधी के मार्ग पर चले और पूरा जीवन सादगी में बिताये। इसी क्रम में विवि परिवार द्वारा राम धुन का सस्वर पाठ किया गया। तत्पश्चात् जगदम्बा प्रसाद मिश्र, राज नारायण सिंह, रमेश पाल आदि द्वारा रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम के गायन से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर प्रो. डीडी दूबे, डा. बीबी तिवारी, कुलसचिव डा. देवराज, उप कुलसचिव संजीव सिंह, डा. रजनीश भाष्कर, डा. सुरजीत यादव, डा. दिग्विजय सिंह, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. केएस तोमर, विनोद तिवारी, रामजी सिंह, श्याम त्रिपाठी, सुबोध पाण्डेय, अमलदार यादव, अनिल श्रीवास्तव, राजेश सिंह, राजेश जैन, पंकज सिंह सहित तमाम प्राध्यापक, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया।
शान्ति व अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी एवं शालीनता व विनम्रता की प्रतिमूर्ति के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजीवन शाकाहारी व नशा मुक्त जीवन यापन करने के लिये संकल्प लिया। इस मौके पर दिव्य योग साधना केन्द्र पर दोनों महान विभूतियों का माल्यार्पण कर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण यादव ने बताया कि आज वैश्विक स्तर पर सुख व शान्ति को स्थापित करने हेतु गांधीवादी होना समय की बहुत बड़ी मांग होती जा रही है। डा. ध्रुवराज योगी ने बताया कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिये बचपन से ही बच्चों को योग की संस्कारशाला में संस्कारित करते हुये शहीदों की जीवनी को बताना अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति, कृष्ण मुरारी आर्य, जगदीश योगी, संतोष योगी, प्रेम योगी, डा. चन्द्रसेन योगी, राजेश योगी, डा. हेमंत, सिकंदर सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
मण्डल 321ई के लायंस क्लब ‘पवन’ द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके क्रम में गांधी/शास्त्री जयंती पर गांधी तिराहे पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रधान, रजत सोनी, वीरेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष ला. पवन जायसवाल, दिनेश जायसवाल, विजय मौर्य, विष्णु सेठ, ओमसेन, अजीत जायसवाल, ज्ञान सिंह, आनन्द साहू, धर्मेन्द्र रघुवंश सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
लायंस सेवा सप्ताह के प्रथम दिन गांधी जयन्ती पर लायंस क्लब सूरज द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गयी जो भण्डारी रेलवे स्टेशन से चहारसू चौराहे तक निकली। रैली के माध्यम से नागरिकों व दुकानदारों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूक किया गया। रैली का संचालन राजेन्द्र खत्री ने किया। इस अवसर पर संतोष साहू, नसीम अख्तर, त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, अरूण सिंह, दशरथ मौर्या, संतोष मौर्या, आनन्द स्वरूप, जितेन्द्र जायसवाल, विजय कृष्ण साहू, मनीष सेठी, ईश्वर मोदनवाल, अशोक अग्रहरि के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।
लायंस क्लब द्वारा सुमित्रानन्दन पंत पार्क में छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन सहित अन्य लोगों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके साथ ही क्लब के सेवा सप्ताह का उद्घाटन किया गया जो आगामी 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष अजय आनन्द, राकेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, सोमेश्वर केसवानी, संदीप गुप्ता, अमित पाण्डेय, अशोक मौर्य, शिवानन्द अग्रहरि, संजय श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, पत्रकार जय आनन्द, गौरव श्रीवास्तव के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक गोपी चन्द्र साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी निकट अम्बेडकर तिराहा में प्रधानाचार्य विजय शंकर दूबे ने गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला तो निदेशक अवनीश शुक्ल ने दोनों को महान अहिंसावादी बताया। अन्त में दोनों के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री एक सच्चे व ईमानदार नेता थे जिन्होंने आम आदमी से प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया लेकिन अपने अतीत को कभी नहीं भूले। उक्त बातें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा कैम्प कार्यालय पर आयोजित गांधी-शास्त्री नमन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। अहिंसा उनका प्रमुख हथियार था। युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि शास्त्री जी  भारत को सोने की चिड़िया बनाने का सपना देखते थे। जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री की बातें आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, अजय आनन्द, पत्रकार जय आनन्द, सरोज श्रीवास्तव, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, प्रमोद दादा, दयाशंकर निगम, सुधीर अस्थाना, आशीष श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अमित निगम, पंकज सिन्हा आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन महासचिव सुरेश अस्थाना ने किया।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर के बसन्ती देवी आईटीआई में चल रहे योग कक्षा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उन्हें याद करते हुये उनके बताये राह पर चलने की प्रेरणा दी गयी। योग कक्षा प्रभारी व आईटीआई के अध्यक्ष डा. राजकुमार मिश्रा ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिये कि हम उस देश के वासी हैं जिस देश में इन महापुरुषों ने जन्म लिया। राष्ट्रपिता व शास्त्री जी के जीवन परिचय से हम सभी को राष्ट्र सेवा की सीख लेनी चाहिये। उनके बताये रास्ते पर चलकर देश प्रति समर्पित होने की भावना खुद के साथ औरों में जागृति करनी होगी तभी हम सच्चे हिन्दुस्तानी बन पायेंगे। इस दौरान अमृत लाल, अच्छे लाल, श्रवन कुमार, चण्डिका यादव, सुरेश चन्द्र जायसवाल प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।


Related

UP 3533783505136503223

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item