aajtaktimes

सपा ने 80 सदस्यीय प्रदेश टीम की घोषित, शिवपाल ने की घोषणा


लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने अपनी 80 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। श्रीपति सिंह और बख्तावर को सपा का प्रदेश सचिव बनाया गया है।

पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह को सपा प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्री ओमप्रकाश सिंह को महामंत्री और राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही रघुनंदन सिंह काका, विधायक उदयराज, अनूप गुप्ता, एसएन सिंह, राजेश यादव को सपा सचिव बनाया गया है। जबकि सतेंद्र उपाध्याय सचिव बनाया गया है। टीम की घोषणा सपा प्रदेश अध्यव व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और मजबूत हो रही है।

और क्या कहा शिवपाल ने-
कौमी एकता दल का सपा में विलय हो चुका है। इसकी घोषणा नेताजी पहले ही कर चुके हैं। बागी नेता व पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह पर शिवपाल ने कहा कि पार्टी उनके ऊपर पुन: विचार करेगी। वहीं अमनमणि त्रिपाठी को दिए गए टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि सारा की मां सीमा इस बारे में मुझसे नहीं मिली हैं। 80 सदस्यीय टीम के ऐलान के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि नेताजी और अखिलेश के सलाह से फैसले लिए जा रहे हैं।



Related

UP 3482755940930590940

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item