वैस्टइंडीज के खिलाफ 9-0 से जीत दर्ज करने उतरेगा पाकिस्तान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/9-0.html

क्रिकेट इतिहास में कभी किसी टीम ने दौरे के सभी 9 मैचों में जीत दर्ज नहीं की है। वेस्टइंडीज की अनुभवहीन टीम पर पाकिस्तान का मजबूत बल्लेबाजी क्रम और यासिर शाह की लेग स्पिन काफी भारी पड़ रही है।
सीमित ओवरों की श्रृंखला में वैस्टइंडीज की टीम कोई चुनौती पेश नहीं कर पाई लेकिन टैस्ट श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद टीम पर एक और क्लीनस्वीप का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान अगर कल से शुरू हो रहे टैस्ट में भी जीत दर्ज करता है तो बड़े हुए आत्मविश्वास के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होगा जहां 17 नवंबर से उसे दो टैस्ट ,खेलने हें। इसके बाद टीम आस्ट्रेलिया में 3 टैस्ट की श्रृंखला खेलने जाएगी।
