aajtaktimes

हरियाणा ने झारखंड को 8-3 से हराया


पुणे: प्रीतिंदर सिंह के 4 गोलों के शानदार प्रदर्शन के दम पर हरियाणा ने पहली हॉकी इंडिया 5 ए साइड सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शुक्रवार को तीसरे दिन पुरुष वर्ग के पूल बी के मुकाबले में झारखंड को एकतरफा अंदाज में 8-3 से हरा दिया।

प्रीतिंदर ने तीसरे,13 वें ,23 वें और 29 वें मिनट में गोल किये। उनके अलावा भरत ने दो गोल 10 वें तथा 14 वें मिनट में तथा मनदीप अनिल ने 15 वें तथा जगवंत सिंह ने 20 वें मिनट में एक-एक गोल किया। झारखंड की तरफ से नीतेश कीरो ने 7वें ,फिलमोन भेंगरा ने 18 वें तथा बुदु टुटी ने 22 वें मिनट में एक-एक गोल किए।  दिन के अन्य मुकाबलों में कर्नाटक ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ को पुरुष वर्ग में पूल ए में 8-1 से करारी शिकस्त दी जबकि महिला वर्ग में भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने कर्नाटक को 6-4 से हराते हुये पुरुष वर्ग की हार का हिसाब चुकता कर लिया।

महिला वर्ग के अन्य मुकाबले में पंजाब ने ओड़शिा को 7-4 से हराया। कल शाम के मुकाबलों में हरियाणा ने ओड़िशा को 6-4 से तथा भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने महाराष्ट्र को 4-2 से शिकस्त दी।

Related

UP 5760189737972281216

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item