नार्थईस्ट को शिकस्त देकर कोलकाता चोटी पर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_314.html

तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद नार्थईस्ट की टीम यहां जीत हासिल कर एक बार फिर से शीर्ष पर वापसी के लक्ष्य के साथ उतरी थी लेकिन कोलकाता ने शानदार खेल दिखाते हुये उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया। नार्थईस्ट ने 39 वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली थी जब मिलियानो अल्फारो ने निर्मल छेत्री के क्रास पर गेंद को गोल में भेज दिया।
पहले हाफ की समाप्ति पर नार्थईस्ट की यह बढ़त कायम रही। दूसरे हाफ में कोलकाता ने बदले हुए खेल का प्रदर्शन किया और तेज आक्रमण के बीच उसके पुर्तगाली स्ट्राइकर हेल्दर पोस्टिगा ने 69 वें मिनट में शानदार प्रयास कर बराबरी का गोल दाग दिया। 82 वें मिनट में स्पेन के जुआन बेलेनकोसो ने कोलकाता के लिए दूसरा गोल करते हुये घरेलू प्रशंसकों को मायूस कर दिया। कोलकाता 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है। नार्थईस्ट 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है।
