मोहर्रम : जब कट गए दरिया पे अलमदार के बाज़ू......
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_18.html
इसरार हुसैन एडवोकेट, मिर्जा जावेद सुल्तान, शोएब अहमद, हाजी जफर अब्बास, हाजी असगर हुसैन जैदी, हैदर मेंहदी, बाकर मिर्जा, फैसल हसन तबरेज, आजम जैदी, शाहिद मेंहदी, रिजवान हैदर राजा, डा. जौहर अली खान, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्र, सीओ सिटी अमित राय, शहर कोतवाल एके सिंह, सभी चौकी इंचार्ज व भारी पुलिस बल तैनात रहे।
इसी क्रम में आठ मोहर्रम पर वास्ती हाउस मुफ्ती मोहल्ला में बाद नमाज जोहर आठ मोहर्रम का जुलूस उठाया गया। मजलिस को जौनपुर अजादारी कौसिंल के प्रवक्ता असलम नकवी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस्लाम शांति का मजहब है। जुलूस के साथ अंजुमन सज्जादिया मुफ्ती मोहल्ला का दस्ता नौहा और मातम करते हुए चल रहा था। जुलूस में सहयोग करने वालों में सैयद जैद सईद, मेंहदी भाई, जौनपुर अजादारी कौसिंल के संगठन सचिव जाफर अब्बास उर्फ जफ्फू, मोहम्मद मुस्लिम हीरा, अनवार आब्दी, हसन जाहिद खां, तहसीन अब्बास सोनी, तालिब रजा शकील एडवोकेट, मिर्जा जावेद सुल्तान, मो. ताहा इत्यादि रहे।
इसी क्रम में जौनपुर अजादारी कौसिंल के उपाध्यक्ष इरशाद जैदी के आवास गड़ही उर्दू बाजार से आठ मोहर्रम का जुलूस उठाया गया। जुलूस की मजलिस को मौलाना मुबस्शिर हुसैन साहब ने खिताब फरमाया। बाद खत्म मजलिस, अलम व तुर्बत बरामद हुई। जिसकी उपस्थिजनों ने जियारत किया व जुलूस के साथ अंजुमन कौसरिया व शहर की अन्य अंजुमनों ने नौहा और मातम किया। जुलूस दलेल खां के इमामबाड़े में आकर हुआ। जिसमें इरशाद हुसैन जैदी, समीउल हसन, तहसीन अब्बास सोनी, मासूम हुसैन, सरदार हुसैन बबलू, मोहसिन जैदी, शकील अहमद, समर अली, जमीर हसन, जफरूल हसन, मो. हेलाल, भुट्टू, मीरू, जैगम हैदर, शबी अब्बास, इंतजार हुसैन, इमरान हैदर मौजूद रहे।

