पीलीभीत। जिले की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ गुरुवार को रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी खेत में शौच के लिए गई थी, इस दौरान गांव के ही एक युवक ने किशोरी को बंधक बना लिया है और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने जब सारी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई तो परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे, जहां परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के प्रयास किया तो पुलिस मामले में समझौता कराने लगी, लेकिन बाद में एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।