aajtaktimes

अगले सीएम का नाम विधानमंडल दल के नेता तय करेंगे: मुलायम


लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को एक अहम बयान देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के जीतने पर अगले मुख्यमंत्री का चुनाव विधानमंडल दल के नेता तय करेंगे.समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा, “सीएम का चुनाव विधानमंडल दल के नेता तय करेंगे. कौन कहां और कैसे बैठेगा यह पार्टी तय करेगी. शिवपाल यूपी के प्रभारी और सब कुछ हैं.”बता दें सपा सुप्रीमो का यह बयान तब आया है जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक अंग्रेजी अख़बार को दिए इंटरव्यू में बगावती तेवर दिखाते हुए कहा कि वे अब किसी का इंतजार नहीं करेंगे और पार्टी का चुनाव प्रचार खुद शुरू करेंगे ।

Related

World 8464115140319533983

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item