aajtaktimes

सीबीआई ने जारी किया यूपी के पूर्व मंत्रियों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ वारंट

यूपी में गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को एनआरएचएम घोटाला केस में दो पूर्व मंत्रियों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया.
यह आदेश आरोपियों के खिलाफ पेश की गई चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद जारी किया गया है. आरोपियों को 16 नवंबर तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है.


आरोपी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा, पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक आरपी जायवाल, कारोबारी रहीस आलम सिद्दिकी और महेंद्र पांडे के खिलाफ कुछ दिन पहले सीबीआई ने दूसरी चार्जशीट पेश की थी.
चार्जशीट में पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सीनियर 72 डॉक्टरों की अनदेखी करते हुए सीबी प्रसाद को डीपीओ के पद पर तैनाती दी थी. दवा कारोबारियों ने भी लाखों रुपये की रिश्वत ली थी.
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा बीएसपी सरकार में परिवार कल्याण मंत्री और अनंत मिश्रा स्वास्थ्य मंत्री के पद तैनात रहे हैं, जबकि बीएसपी सरकार में देवरिया से एमएलसी थे

Related

UP 1734962539302552310

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item