
जौनपुर। 14 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक मनाये जाने वाले मातृत्व सप्ताह की जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 19 एवं 20 अक्टूबर की कार्यवाही की समीक्षा की गयी। इस दौरान अस्पताल में प्रसव कराने, प्रसव के बाद बच्चे को स्तनपान कराने, आंगनवाड़ी केन्द्र पर एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी द्वारा गर्भवती महिलाओं को एमसीपी कार्ड सहित 8 बिन्दुओं पर सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारी से सूचना की जानकारी प्राप्त किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम प्यारे ने बताया कि 19 अक्टूबर की कार्यवाही में कुल 4364 गर्भवती महिलाओं के लक्ष्य के सापेक्ष 4433 रहा। विकास खण्डों में कुल 121 महिलाएं हाई रिस्क गर्भवती जांच में पायी गयी। इसी प्रकार आधार कार्ड 2752 व बैंक खाता 2667 का खोला गया। इसी प्रकार 20 अक्टूबर की कार्यवाही में कुल 4133 गर्भवती महिलाओं के लक्ष्य के सापेक्ष 4281 रहा। विकास खण्डों में कुल 145 महिलाएं हाई रिस्क गर्भवती जांच में पायी गयी। इसी प्रकार आधार कार्ड 2854 व बैंक खाता 2690 का खोला गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके शर्मा, उपायुक्त मनरेगा एसएन पाण्डेय, सीवीओ डा. विरेन्द्र सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई उमाकान्त तिवारी, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, सभी चिकित्साधिकारी के अलावा अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।