
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में जिला/सीडा उद्योग बन्धु की बैठक हुई जहां सीडा एवं उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समस्याओं को अवगत कराया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थान सिद्दीकपुर में स्वतंत्र फीडर की स्थापना के लिये व्यापार विकास निधि से धनराशि प्राप्त हो गयी है। अधिशासी अभियंता एससी सोनोदिया ने बताया कि दो माह में कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। सिदद्ीकपुर में नाली, जर्जर सड़क की मरम्मत में 91.22 लाख रूपये, जगदीश पट्टी में स्वत्रंत फीडर की स्थापना हेतु 27.71 लाख रूपये, औद्यागिक आस्थान जगदीश पट्टी में नाली, सड़क हेतु 93.03 लाख रूपये की बजट की मांग उद्योग निदेशालय से किया गया। उपायुक्त उद्योग एचपी सिंह ने बताया कि सीडा उद्यमियों ने अवगत कराया कि सतहरिया में आये दिन चोरी व आतंक फैलाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना को कार्यवाही के लिये पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियन्ता लोनिवि केजी सारस्वत ने बताया कि उद्यमी कल्याण समिति शाहगंज के लिये बजट की मांग की गयी है। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे, जिला अग्निशमन अधिकारी केके ओझा, एआरटीओ प्रशासन लाल बहादुर सिंह, डबल एओ रमाशंकर निषाद, अनिल सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत एससी सोनोदिया, बीबी सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि कृष्ण गोपाल सारस्वत, ज्ञान प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।