aajtaktimes

जिला मजिस्ट्रेट ने किया विसर्जन घाट स्थल का निरीक्षण


मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट भानु चन्द्र गोस्वामी ने सोमवार को सद्भावना पुल के नीचे स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला को निर्देशित किया कि विसर्जन घाट के चारों तरफ सफाई अच्छी तरह से करावायें। उन्होंने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिये आने-जाने के लिये अलग-अलग रास्ता दिया जायेगा। इस पर श्री शुक्ल ने जिलाधिकारी को बताया कि अभी बास द्वारा घेरा लगाया जायेगा। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर अमित राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट श्री गोस्वामी ने कोतवाली चौराहे के पास के चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

Related

UP 3037435496909869120

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item