जौनपुर ।नवयुवक धर्ममण्डल दुर्गा पूजा समिति ईश्वरपुर उर्फ सलहदीपुर में सोमवार को हवन-पूजन किया गया जहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिद्धार्थ ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत से प्रेरणा मिलने के साथ ही सुख-शान्ति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि हवन-पूजन आपसी सौहार्द व भाईचारा का प्रतीक होता है जो सभी को करना चाहिये। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती विद्या देवी, साधन सहकारी समिति के प्रशासक पारसनाथ वर्मा, युवा समाजसेवी बृजेश यादव, हरगेन यादव, प्रवेश वर्मा, पुजारी दिनेश वर्मा, हेमंत वर्मा, शिव जनम पासवान, विरेन्द्र कोटेदार के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।