दुर्गा पूजा पण्डालों में उरी के शहीदों को दी जा रही श्रद्धांजलि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_76.html
जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकवादी हमले में शहीद भारत मां के वीर सपूतों की शहादत पर केराकत में दुर्गा पूजा समितियों द्वारा उनका चित्र सामूहिक रूप से लगाकर पुष्प अर्पित करने के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उरी में आतंकी हमले में शहीद भारतीय सेना के जाबाज जवान सूबेदार करनैल सिंह, हवलदार रवि पाल जम्मू-कश्मीर, सिपाही राकेश सिंह कैमूर-बिहार, सिपाही जाबड़ा मुण्डा खूटी, सिपाह नैमान कुजूर चैनपुर-झारखण्ड, सिपाही उड़की अमरावती महाराष्ट्र, हवलदार एनएस रावत राजसंमद-राजस्थान, गणेश शंकर संत कबीरनगर-भदोही, नायक एसके विद्यार्थी गया-बिहार, विश्वजीत घोरई पश्चिम पंगाल, लांस नायक जी. शंकर सतारा-महाराष्ट्र, जी. दलाई हाबड़ा पश्चिम पंगाल, आरके यादव बलिया, सिपाही हरिहर यादव गाजीपुर, टीएस सोमनाथ नासिक-महाराष्ट्र, हवलदार अशोक सिंह भोजपुर-बिहार, राजेश सिंह सरायख्वाजा-जौनपुर, विकास जनार्दन यवतमाल-महाराष्ट्र का सामूहिक चित्र जय मां दुर्गा संघ नरहन रामलीला मंच, दुर्गा नवयुवक संघ तहसील प्रांगण, बजरंग दुर्गा पूजा संघ नाला पार द्वारा अपने पूजा पण्डालों के समीप लगाया गया है जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केन्द्र तो बना ही है। साथ ही लोगों में देशभक्ति भी पैदा कर रहा है।

