aajtaktimes

पूविवि की पार्टी में आकांक्षा बनीं फ्रेशर आफ मास कम्यूनिकेशन

मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया जहां प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा श्रीवास्तव को फ्रेशर आफ मास कम्यूनिकेशन 2016 चुना गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को को कैरियर बनाने के टिप्स बताते हुये कहा कि मार्केट में उतरने से पहले सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि मैं कौन हूं? हर प्रतियोगी परीक्षा में आपको यही सिद्ध करना होगा। डा. मनोज मिश्र ने कहा कि गुरू व शिष्य के बीच अनुशासन जरूरी है। डा. अवध बिहारी सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों को किसी एक चीज की नहीं, बल्कि सभी में अपनी जानकारी रखनी होगी। डा. सुनील कुमार ने कहा कि गुरू व शिष्य के बीच में एक मजबूत डोर होती है। डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि अनुशासन के साथ कक्षा में उपस्थित भी जरूरी है। डा. रूश्दा आजमी ने कहा कि आज दहलीज के करीब आये विद्यार्थी दहलीज पार करने वाले विद्यार्थियों से कुछ सीखें। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके पहले विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। संचालन छात्रा शायली मौर्या एवं धन्यवाद ज्ञापन धर्मपाल यादव ने किया। इस अवसर पर शुभांशू जायसवाल, गौरव सिंह, एहसान हाशमी, श्रेष्ठा सिंह, सौम्या श्रीवास्तव, संजीव कुमार, कृष्णा यादव, राहुल शुक्ल, अजय यादव, जूही उपाध्याय, सोनम विश्वकर्मा, अश्वनी, समरीन, आकांक्षा श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Related

UP 5469336383909235202

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item