aajtaktimes

सद्बुद्धि के लिये आयोजित किया गया यज्ञ

जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र को सद्बुद्धि देने के साथ ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों ने रैकल ब्रह्म बाबा के प्राचीन मन्दिर केराकत पहुंचकर हवन किया। साथ ही उनको सद्बुद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। सद्बुद्धि के लिये परिसर वैदिक मंत्रों की आवाज से गूंजता रहा। हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बताया गया कि बसपा नेता श्री मिश्रा केराकत विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में ब्राह्मणों को बसपा के पक्ष एकजुट करने के लिये ब्राह्मण भाईचारा सम्मेलन करने आये थे। इस अवसर पर विकास शाण्डिल्य तिवारी, श्रीनिवास दुबे, वेद प्रकाश दुबे, विमल दुबे, विपिन तिवारी, विकास पाठक, नीरज पाठक, विजय पाठक, नितेश दुबे, कल्लू पण्डित, धर्मेन्द्र दुबे, सत्य प्रकाश मिश्रा, दीपक, धीरज पाण्डेय, अमित मिश्रा के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6934731945768858208

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item