aajtaktimes

वैस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की स्थिति मजबूत


दुबई : डेरेन ब्रावो और मार्लन सैमुअल्स के अर्धशतकों के बावजूद वैस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहले दिन-रात्रि क्रिकेट टैस्ट के तीसरे दिन मुश्किल में थी।  ब्रावो ने 402 मिनट की पारी के दौरान 87 रन बनाए जबकि सैमुअल्स ने 76 रन की पारी खेली जिससे वैस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 315 रन बनाए।

ब्रावो और सैमुअल्स ने इस दौरान तीसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी भी की। ब्रावो ने 258 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके और 1 छक्का जड़ा। सैमुअल्स ने जर्मेन ब्लैकवुड (37) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 77 रन जोड़े।  पाकिस्तान ने पहली पारी तीन विकेट पर 579 रन बनाने के बाद घोषित की थी जिससे वैस्टइंडीज की टीम अब भी 264 रन से पिछड़ रही है। शेन डाउरिच 27 जबकि कप्तान जेसन होल्डर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। वैस्टइंडीज को फालोआन टालने के लिए अब भी 65 रन की दरकार है।

Related

sports 1848130661565216633

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item