उरी आतंकी हमले को लेकर हुआ एक और बड़ा खुलासा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_950.html

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इन चारों आतंकवादियों में से एक सलामाबाद नाले के समीप बाड़ में थोड़ी-सी खाली जगह का इस्तेमाल कर इस पार आ गया और उसने इस तरफ से बाड़ पर एक सीढ़ी लगा दी जबकि दूसरी तरफ से उसके तीन साथियों ने दूसरी सीढ़ी लगा दी। दोनों सीढिय़ां उपरगामी पैदलपारपथ की तरह जोड दी गई थीं। श्रीनगर से करीब 102 किलोमीटर दूर उरी में इन चारों ने सैन्य शिविर पर दुर्दांत हमला किया था। सूत्रों के अनुसार बाड़ में जिस थोड़ी-सी खुली जगह से पहला आतंकवादी इस तरफ आया, उससे सभी चारों के लिए घुसपैठ करना मुश्किल था क्योंकि हरेक के पास भारी मात्रा में गोलाबारूद, हथियार एवं खाने पीने की चीजों वाले बड़े-बड़े बैग थे। उन्हें इस तरह बाड़ पार करने में काफी वक्त लगता और उनकी जान को बड़ा जोखिम भी था क्योंकि एेसा करते वक्त इलाके में नियमित रूप से गश्त करने वाली सैन्य टीमों के उन्हें देख लेतीं।
