aajtaktimes

ईरान को पटखनी देकर कबड्डी वर्ल्ड कप पर भारत का कब्जा


अहमदाबाद। कबड्डी विश्व कप-2016 के खिताबी मुकाबले में भारत ईरान को पटखनी देते हुए विश्वविजेता बन गया है। भारत ने फर्स्ट हाफ में पिछड़ते हुए सेकेंड हाफ में दमदार वापसी की। भारत ने ईरान को 38-29 से हराया। अजय ठाकुर ने पूरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। 16 रेड में भारत ने 12 अंक जुटाए।
फाइनल मैच द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेला गया। भारत ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहला अंक जुटा लिया। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर हुई। सेंकंड हाफ में भारत ने दमदार वापसी करते हुए ईरान को आल आउट कर दिया।

पहले यह मैच 9 बजे से खेला जाना था, लेकिन इसके समय में परिवर्तन कर दिया गया है। कबड्डी प्रेमियों के लिए यह अपेक्षित फाइनल लाइनअप है। इससे पहले भारत दो बार वर्ल्ड कप के फाइनल में ईरान से भिड़ चुका है। भारत ने उसे 2004 में 55-27 और 2007 में 29-19 से हराकर खिताब जीत लिया था।

Related

World 5350231957142831493

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item