aajtaktimes

शहीद पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी श्रद्धांजलि


जौनपुर। स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में शहीदों की वीरता एवं साहस को याद करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम लेकर उनकी वीरता का स्मरण किया गया। साथ ही जनपद में शहीद हुये निरीक्षक रमेश यादव की पत्नी अमृता यादव, एचसीपी त्रिलोक तिवारी की पत्नी उर्मिला तिवारी, आरक्षी मोहन सिंह की पत्नी सुनीता देवी एवं आरक्षी नरसिंह यादव की पत्नी गुड़िया को आरक्षी अधीक्षक श्री सक्सेना द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा परिजनों को सांत्वना देते हुये उन्होंने कहा कि हर परिस्थितियों में हम शहीद के परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान उपस्थित अपर आरक्षी अधीक्षकद्वय, समस्त क्षेत्राधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी आदि द्वारा भी फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात् परेड द्वारा शोक सलामी दी गयी। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 8868969535058337322

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item