जौनपुर। शिया समुदाय के महासंगठन जौनपुर अजादारी कौंसिल की समीक्षा बैठक अध्यक्ष सै. मो. हसन की अध्यक्षता में मल्हनी पड़ाव पर स्थित जिला कार्यालय पर हुई जहां बीते मोहर्रम की अजादारी के जुलूसों व मजलिसों की समीक्षा हुई। 12 मोहर्रम को इमाम चौक हमाम दरवाजा पर कदीमी मजलिस में चौकी प्रभारी राज कालेज द्वारा व्यवधान पैदा करने की निन्दा करते हुये महासचिव मिर्जा जावेद सुल्तान ने कहा कि मोहर्रम के जुलूसों एवं मजलिसों को सम्पन्न कराने में सहयोग करने पर जिला व पुलिस प्रशासन सहित नगर पालिका की प्रशंसा की गयी। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मोहर्रम में जौनपुर की गंगा-जमुनी व संस्कृति का परिचय देते हुये श्री दुर्गा पूजा महासमिति का मोहर्रम में पूर्ण सहयोग रहा। अजादारी कौंसिल कौमी एकता को बढ़ावा देने में विश्वास रखती है और सभी समुदायों से सहिष्णुता एवं सद्भाव बनाये रखने की उम्मीद करती है। इस अवसर पर सैयद मो. इसरार एडवोकेट, सै. जाफर अब्बास, तहसीन अब्बास, हीरा, शाहीद हुसैन, असलम नकवी, शाहिद अब्बास, नासिर रजा, शमशीर, नजीर हसन मौजूद रहे।