
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर मतदाता जागरूकता मेल कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक हुई जहां निर्णय लिया गया कि 23 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर बीआरपी कालेज से मतदाता जागरूकता रैली निकलेगी। एनसीसी कैडेट/एनएसएस स्काउट गाइड द्वारा जेसीज चौराहा होते हुये ओलन्दगंज, चहारसू, कोतवाली, नगर पालिका, सब्जी मण्डी से स्टेशन रोड जीजीआईसी पहुंचकर रैली समाप्त होगी। रैली का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक सहित समस्त विद्यालयों द्वारा किया जायेगा। 24 अक्टूबर को मोहम्मद हसन डिग्री काजेल में युवाओं के लिये कार्यक्रम प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक स्लोगन, चित्रकला/कार्टून, मेंहदी, रंगोली, कविता लेखन, टैटू बनाव, रिस्ट बैण्ड प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। निर्णायक मण्डल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को घोषणा किया जायेगा जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इसी प्रकार 26 अक्टूबर को शिया कालेज में बालिकाओं/महिलाओं और टीडी डिग्री कालेज में वृद्धों हेतु मतदाता जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उमाकान्त त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।