aajtaktimes

छात्रवृत्ति कार्यवाही 25 अक्टूबर तक पूर्ण करेंः मीनाक्षी वर्मा


जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि पूर्वदशम एंव दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत संस्थाओं द्वारा भरे गये डाटा को शिक्षण संस्थान, पाठ्यक्रम एवं पाठ्यक्रम के प्रकार आदि की प्रमाणिकता को सत्यापित किये जाने की समय सारिणी के क्रम संख्या 3 एवं 4 में अंकित व्यवस्था के अनुसार समस्त शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों व पाठ्यक्रमों के प्रकार आदि की प्रमाणिकता को शत-प्रतिशत आनलाइन 25 सितम्बर तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापित करना था। इसके अतिरिक्त समय सारिणी के क्रम संख्या 11 के अनुसार 22 अक्टूबर तक वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापित किया जाना था। जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से समस्त कार्यवाही को 25 अक्टूबर दिन मंगलवार तक पूर्ण की जानी है जिससे समस्त पात्र छात्रों को समय से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि अन्तरित की जा सके।

Related

UP 2143279522792558470

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item